top of page

Thanks for submitting!

निःशुल्क इलेक्ट्रीशियन व साड़ियों की कढ़ाई व छपाई ट्रेड में प्रशिक्षण

May 21, 2022
1 min read
Free Electrician and Training in embroidery and printing trade of sarees

सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण’’ योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों में औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से व्यवहारिक सामूहिक प्रशिक्षण योजना वर्ष 2022-23 (एक माह सैद्धान्तिक तीन माह व्यवहारिक) में तथा उद्योग निदेशालय उ0प्र0 कानपुर के निर्देशानुसार जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। पुरूष अभ्यर्थी इलेक्ट्रीशियन एवं महिला अभ्यर्थी साड़ियों की कढ़ाई व छपाई ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु दिनांक 24 मई 2022 तक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल होनी चाहिये। आनलाइन आवेदन पत्र के साथ फोटो, हस्ताक्षरी नमूना, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आयु व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित मानदेय भी प्रदान किया जायेगा। आनलाइन आवेदन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर कर सकते है। विस्तृत जानकारी किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में प्रातः 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

Recent Posts

See All
UPPSC RO/ARO Recruitment 2026

UPPSC RO/ARO Recruitment 2026 – Apply Online for 501 Posts, Eligibility, Salary, Exam Pattern & Syllabus The Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) has released the UPPSC RO/ARO Recruitment 2

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
  • Whatsapp
©2024-2025 By S a r k a r i R e s u l t . E d u c a t i o n 
Unique Visitors
bottom of page