Haryana Police Constable भर्ती 2026 Good News
सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 03 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसपर आयोग कार्यरत है।
यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी, तथा वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित की गई।
यह आयु छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा हेतु हार्दिक बधाई।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा 03 वर्ष की आयु छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थी अपना आवेदन अभी से कर सकते हैं, आवेदन पोर्टल तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है।


